भाजपा ने शाजिया इल्मी और प्रेम शुक्ला को दी बड़ी जिम्मेदारी, ट्वीट कर जताया आभार

भारतीय जनता पार्टी ने शाजिया इल्मी औऱ प्रेम शुक्ला को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। शाजिया इल्मी ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। दोनों सदस्य मीडिया में भाजपा का बचाव करते और विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के रुख को मजबूती से रखते हुए दिखाई देंगे।

आपको बता दें कि इस समय पार्टी में 25 राष्ट्रीय प्रवक्ता है। जिनमें मीडिया विभाग में प्रमुख और मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी शामिल हैं। भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने नियुक्ति पत्र ट्वीट करते हुए पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्ति किया है। ट्वीट में सभी नेताओं को टैग भी किया गया है।

LIVE TV