भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवारों में वेंकैया, नकवी समेत 12 नाम

भाजपा नई दिल्ली। भाजपा ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

भाजपा की लिस्ट

इनमें वेंकैया नायडू, ओम प्रकाश माथुर, हर्ष वर्द्धन सिंह, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, मुख्तार अब्बास नकवी, राम के वर्मा गोपाल, नारायण सिंह, रामविचार नेतम, अनिल माधव दवे, पुरुषोत्तम रूपाला और चौधरी बीरेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं।

वेंकैया नायडू, हर्ष वर्द्धन सिंह, पीयूूष गोयल, निर्मला सीतारमण, मुख्तार अब्बास नकवी, चौधरी बीरेंद्र सिंह पहले से ही केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री हैं। वहीं ओम प्रकाश माथुर की गिनती भाजपा के बड़े नेता के रूप में होती है। ओम माथुर राजस्थान से आते हैंं, वो पार्टी में मजबूत पकड़ रखते हैं। फिलहाल वो संगठन का काम देख रहे थे।

LIVE TV