भाजपा ने पश्चिम और ब्रज की क्षेत्रीय कार्यसमितियाें का किया ऐलान

भाजपा लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम और ब्रज की क्षेत्रीय कार्यसमितियों के पदाधिकारियों के नाम तय कर दिए गए हैं। भाजपा पश्चिम क्षेत्र के अध्‍यक्ष के तौर पर भूपेंद्र सिंह के नाम का ऐलान किया गया है। पश्चिम क्षेत्र में क्षेत्रीय उपाध्‍यक्ष समेत 35 पदाधिकारियों के नाम तय किए गए हैं। इनमें आठ उपाध्यक्ष, चार क्षेत्रीय मंत्री संगठन, आठ मंत्री बनाए गए हैं।

पश्चिम क्षेत्र में विमल शर्मा, गुलफाम सिंह यादव, महेंद्र धनौरिया उपाध्यक्ष बने हैं। कमलेश सैनी, जितेंद्र वर्मा, जितेंद्र त्यागी, अरुण वशिष्ठ, संजय शर्मा उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। कार्यसमिति में एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी समेत अन्य 11 सदस्य जोड़े गए हैं। 

वहीं, ब्रज क्षेत्र में अध्यक्ष समेत 33 पदाधिकारियों को जगह दी गई है। ब्रज क्षेत्र से बी.एल.वर्मा का नाम अध्‍यक्ष पद के लिए पहले ही साफ हो चुका है। इनके अलावा भानुप्रताप सिंह चौहान, जे.के.सक्सेना, भूपेंद्र सिंह, मनोज कश्यप, हर्षवर्धन आर्य, रामगोपाल मिश्र, प्रमोद गुप्ता, सुमन चतुर्वेदी उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। इनके अलावा चार महामंत्री, आठ मंत्री, एक कोषाध्यक्ष समेत 10 सदस्यों को भी कार्यसमिति में जगह दी गई है।

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारी भी तय

बीजपी ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों के नाम तय कर दिए हैं। इस क्षेत्र से अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के नाम की घोषणा पहले ही हो चुकी है। इनके साथ कंचन जायसवाल, संतोष गुप्ता, देवेश कोरी, भूदेव राजपूत, डॉ.बीना आर्या, पर्वत सिंह, शैलेंद्र शुक्ला और आनंद राजपाल उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में आठ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, सात मंत्री, कार्यालय मंत्री, प्रचार प्रमुख बने, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी समेत 9 सदस्य भी हैं।

LIVE TV