भाजपा जीती तो, नागपुर-दिल्ली से चलेगा असम

rahul-gandhi_56fa56fabfd26एजेन्सी/गुवाहाटी : यदि असम में भाजपा नेतृत्ववाली सरकार अस्तित्व में आई तो असम की सरकार नागपुर और प्रधानमंत्री कार्यालय से चलेगी। उल्लेखनीय है कि नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यालय है तो दूसरी ओर दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्र सरकार। यही नहीं भाजपा असम में भी लोगों को लड़ाएगी। यह बात कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कही।  दरअसल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के कारण ही असम में शांति है। यदि भाजपा सत्ता में आई तो गुजरात की ही तरह यहां लोगों को लड़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लोगों पर एक ही विचारधारा थोपना चाहते हैं। उनका कहना था कि पीएम मोदी केवल वादे करते हैं वे जनता के भरोसे पर खरे नहीं उतरे हैं। उन्होंने कहा कि विजय माल्या को केंद्र सरकार ने मदद की। मोदी के मंत्री माल्या से मिले हुए हैं। माल्या एक मंत्री से मिले और फिर देश छोड़कर भाग निकले। उन्होंने  केंद्र सरकार द्वारा असम को विशेष राज्य का दर्जा न दिए जाने को लेकर सवाल उठाए।

LIVE TV