भाजपा के महामंत्री ने मोदी सरकार के अनुछेद 370 हटाने पर की सरहाना, कहा-जितनी तारीफ करो कम है

रिपोर्ट- राहुल कटियार

 

कानपुर- जम्मू कश्मीर से अनुछेद 370 हटाने के बाद जहाँ देश मे प्रधानमंत्री मोदी की चर्चा और इस ऐतिहासिक फैसले की सराहना की जा रही है वहीं इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश भाजपा के महामंत्री अशोक कटारिया कानपुर पहुँचे। यहां उन्होंने प्रेस वार्ता की।

ASHOK KATIYAR

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की जितनी सरहाना की जाए उतनी कम है। जम्मू कश्मीर के अंदर जो भारत के प्रति भेदभाव था, अब वह दूर होगा। संविधान के अंतर्गत जो अधिकार और शक्तियां भारत के अन्य राज्यों के नागरिकों को अधिकार है। ठीक उसी तरह अब कश्मीर के लोगों को भी अधिकार मिलेगा। धारा 370 हटने के बाद अब कश्मीर में भी एससी एसटी और ओबीसी को भी आरक्षण मिलेगा। अब वहां पर नए-नए उद्योग लगेंगे जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। जिस तरह से पूरे देश मे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराया जाता है। ठीक उसी तरह कश्मीर की गली-गली में हिंदुस्तान का तिरंगा फहराया जाएगा।

 

 

LIVE TV