भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, सीएम अखिलेश पर लगाया यूपी को बर्बाद करने का आरोप

भाजपा की दूसरी लिस्टलखनऊ। यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उमीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की दूसरी लिस्ट में 155 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इससे पहले भाजपा ने 149 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।

भाजपा की दूसरी लिस्ट

भाजपा की दूसरी लिस्ट में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को भी टिकट मिला है। उनको पार्टी ने नोएडा विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है।

इस लिस्ट में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुईं रीता बहुगुणा जोशी को भी टिकट दिया गया है। वह लखनऊ कैंट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश सरकार पर आरोप लगाया कि उनके काल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई है। उन्होंने अखिलेश यादव पर उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

आइए डालते हैं प्रत्याशियों के नामों पर एक नज़र। आखिर कौन कहां से लड़ेगा चुनाव…

  • लखनऊ सेंट्रल से बृजेश पाठक
  • लखनऊ कैंट से रीता बहुगुणा जोशी
  • गौरीगंज से उमाशंकर पांडेय
  • पट्टी से मोती स‌िंह
  • हमीरपुर से अशोक चंदेल
  • बिठूर से अभिजीत सांगा
  • करनैलगंज से लल्ला भैया
  • महोबा से राकेश वर्मा
  • सीसामऊ से सुरेश अवस्थी
  • साह‌िबाबाद से सुनील शर्मा
  • नोएडा से पंकज स‌िंह
  • सीतापुर से राकेश राठौर
  • लम्भुआ से देवम‌ण‌ि दुबे
  • लहरपुर से सुनील वर्मा
  • बांगरमऊ से कुलदीप सेंगर
  • मैनपुरी से अशोक चौहान
  • भगवंतनगर से हृदय नारायण
  • यशवंतनगर से मनीष यादव
LIVE TV