भतीजी का गला रेत कर चाचा हुआ फरार

 

भतीजी का गलाग़ाज़ियाबाद। यूपी ग़ाज़ियाबाद से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने है। जमालपुर क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते नाराज चाचा ने अपनी भतीजी का गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार आरोपी चाचा की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, लोनी क्षेत्र के जमालपुर निवासी फिरोज की भतीजी सना (काल्पनिक नाम) पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम करती थी। इसको लेकर उसका चाचा फिरोज बेहद नाराज था और उसने कई बार लड़की को लड़के से मिलने से मना किया था, लेकिन वह नहीं मानी।

नाराज होकर फिरोज ने शनिवार रात अपनी भतीजी का गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद से आरोपी फिरोज फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिरोज को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LIVE TV