भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों के भी कोने-कोने में बसते भगवान शिव

आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि भगवान शिव के मंदिर हर कोने-कोने में हैं, इंडिया से लेकर विदेश में साउथ अफ्रीका, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया तक भगवान के ऐसे शिव मंदिर हैं जहां दर्शन करने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ती हैं।

तो चलिए आपको बताते हैं भगवान शिव के विदेशों में स्थापित ऐसे मंदिर जहां उनके दर्शन करने के लिए देशी हो या फिर विदेशी सभी तरह के भक्त पहुंचते हैं।

प्रम्बानन मंदिर (इंडोनेशिया)

प्रम्बानन मंदिर (इंडोनेशिया) 

प्रम्बानन मंदिर इंडोनेशिया के जावा नाम की जगह पर है। यह मंदिर 10वीं शताब्दी में बना था। यह शहर से 17 कि.मी की दूरी पर स्थित है। इंडोनेशिया में घूमने आने वाले लोग इस मंदिर में दर्शन करने जरूर जाते हैं।

कटासराज मंदिर (पाकिस्तान)

कटासराज मंदिर (पाकिस्तान) 

कटासराज मंदिर पाकिस्तान से 40 कि.मी. की दूरी पर है। यह कटस में एक पहाड़ी पर स्थित है। महाभारत काल में भी यह मंदिर था। पांडवों की इस मंदिर से कई कथाएं जुड़ी हैं। इस मंदिर का कटाक्ष कुंड भगवान शिव के आंसुओं से बना है। इस कुंड के निर्माण के पीछे एक कथा है।

ऐसा कहा जाता है कि देवी सती की मृत्यु हो जाने पर भगवान शिव के आंसुओं से दो कुंड बन गए जिसमें से एक कुंड राजस्थान के पुष्कर में है और दूसरा कटासराज मंदिर में।

मुन्नेस्वरम मंदिर (श्रीलंका)

मुन्नेस्वरम मंदिर (श्रीलंका) 

मुन्नेस्वरम मंदिर का इतिहास रामायण काल से सम्बंधित है। मान्यताओं के अनुसार, रावण को मारने के बाद भगवान श्री राम चन्द्र जी ने इसी जगह पर भगवान शिव की पूजा की थी। इस मंदिर में पांच मंदिर हैं, जिनमें से सबसे विशाल मंदिर भगवान शिव का है।

मध्य कैलाश मंदिर (साउथ अफ्रीका)

मध्य कैलाश मंदिर (साउथ अफ्रीका) 

अफ़्रीका या कालद्वीप, एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। दक्षिण अफ़्रीका, अफ्रीका के दक्षिणी छोर पर स्थित एक गणराज्य है। साउथ अफ्रीका में शिव का बहुत ही ज्यादा फेमस मध्य कैलाश मंदिर हैं जहां दर्शन के लिए कोसो दूर से लोग पहुंचते हैं।

महाशिवरात्रि व्रत में खाएं गुलाब और बादाम की बर्फी, जानें इसकी आसन रेसिपी

इसके अलावा नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर, ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में शिवा-विष्णु मंदिर, कैलिफोर्निया के लिवेरमोरे में शिवा विष्णु मंदिर भी बहुत ज्यादा फेमस हैं।

LIVE TV