महाशिवरात्रि में ऐसे करें भगवान शिव की आराधना, हर मनोकामना होगी पलभर में पूरी

भगवान शिवदेवों के देव महादेव भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि वे सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता है। इसलिए उन्हें आशुतोष कहा जाता है। आइए जानते हैं शिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रिय ऐसी चीजों के बारे में जो अर्पित करने से भोलेनाथ हर कामना पूरी करते हैं।

कर्पूर से करें भोले की आरती

ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को कर्पूर की सुगंध बहुत प्रिय है। अगर भोर में भोले बाबा की कर्पूर से आरती की जाए तो इससे वातावरण तो साफ होता ही है और भगवान शिव भी प्रसन्‍न होते हैं।

जल

मात्र जल का एक लोटा चढ़ाने से देवों के देव महादेव प्रसन्‍न हो जाते हैं और भक्‍तों को आर्शीवाद देते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि समुद्र मंथन के दौरान विष निकला था। जिसे भोलेनाथ ने पिया था। इस वजह से उनका पूरा शरीर नीला पड़ गया था। इसी वजह से उनको जल चढ़ाया जाता है।

बिल्‍वपत्र

शास्‍त्रों के मुताबिक बिल्‍वपत्र को भगवान शंकर की तीसरी आंख बताई गई है। उन्‍हें यह बहुत प्रिय है। अगर पूजा करने में बिल्‍वपत्र का प्रयोग किया जाए तो बाबा भक्‍तों की मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी करते हैं।

धतूरा

धतूरा भोलेनाथ को अति प्रिय है। धतूरा बहुत गर्म होता है। यह शरीर की ऊष्‍मा बनाए रखता है। इसको भी भोलेनाथ की पूजा करते समय जरूर चढ़ाना चाहिए।

भांग

भगवान भोलेनाथ को भांग बेहद ही प्रिय होती है, इसलिए महाशिवरात्रि में बाबा को भांग चढ़ाना हमेशा याद रहे।

LIVE TV