भगवानपुर में हथियारों से हमला कर युवक को किया घायल

हरिद्वार भगवानपुर। भगवानपुर क्षेत्र के गांव डाडा जलालपुर में दो पक्षों के बीच विवाद में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक डाडा जलालपुर निवासी अनिल कुमार का किसी बात को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने उसे घेरकर दरांती और सरियों से हमला कर दिया। इससे अनिल बुरी तरह घायल हो गया।
बुरी तरह घायल अनिल कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर लाया गया और बाद में रुड़की सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उसे सीएमआइ रेफर कर दिया। घायल की स्थिति नाजुक बनी है।

संदीप चौहान

LIVE TV