अब ब्लूटूथ से होगा सबकुछ ‘अंडर कंट्रोल’ क्योंकि… ये अंदर की बात है

ब्लूटूथ वाला अंडरवियरनई दिल्ली। व्यस्त जीवन शैली में कमर दर्द सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बनता जा रहा है। इसके निदान के उपाय लगातार ढूंढ़े जा रहे थे। अब वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ब्लूटूथ वाला अंडरवियर विकसित किया है जो कमर के निचले भाग की मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द कम कर सकता है। अमेरिका में वैंडरबिल्ट विश्वविद्यालय के इंजीनियरों ने बायोमेकैनिक्स और वियरएबल तकनीक से इस अंडरगारमेंट को तैयार किया है।

बुजुर्गों के लिए चमत्कारी है ये अनोखा व्यायाम

अमरीका की वैंडरबिल्ट यूनवर्सिटी के इंजीनियरों ने अंडरवियर बनाने में बायोमकैनिक्स और वियरएबल टेक्नोलॉजी, दोनों का इस्तेमाल किया है। बायोमकैनिक्स सजीव प्रणालियों की बनावट और कार्यों के अध्ययन से जुड़ा विज्ञान है।

वियरएबल तकनीक स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक यंत्र होते हैं जिन्हें शरीर पर पहना जा सकता है। वियरएबल यंत्रों में कपड़ों के दो हिस्से होते हैं जिनका इस्तेमाल सीने तथा पैरों के लिए किया जाता है। ये कपड़े नायलॉन कैनवास, लाइक, पॉलिस्टर और अन्य किस्म के कपड़ों से बने होते हैं।

दोनों हिस्से कमर के बीच में मजबूत पट्टियों से जुड़े होते हैं और कमर के निचले हिस्से पर प्राकृतिक रबड़ के टुकड़े लगे होते है। यह यंत्र इस तकनीक पर बनाया गया है कि व्यक्ति को जब इसकी जरूरत हो तभी वह इसका इस्तेमाल कर सकता है।

इस यंत्र को एक स्मार्टफोन एप के जरिये भी नियंत्रित किया जा सकता है। यह एप भी इन्हीं शोधकर्ताओं ने विकसित किया है। लोग ब्लूटूथ के जरिये इस स्मार्ट अंडरवियर को नियंत्रित कर सकते हैं।

रोजाना शराब पीने से त्वचा कैंसर बढ़ने का खतरा

इसके अलावा इस स्मार्ट अंडरवियर को ब्लूटूथ से भी कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही स्मार्टफोन एप के द्वारा भी इसे नियंत्रित किया जा सकता हैं इस तकनीक का मकसद जिन लोगों को कमर का दर्द है उनका इलाज करना नहीं, बल्कि कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव और मोटापा कम करके दर्द होने से रोकना है।

LIVE TV