ब्लादिमीर पुतिन दूसरी शादी करने वाले है, ओ माय गॉड….

vladimir-putin_5710957515bffएजेंसी/मॉस्को : रुस के प्रधानमंत्री ब्लादिमीर पुतिन की पूर्व पत्नी ल्यूमिडा पुतिन द्वारा पिछले साल दूसरी शादी करने के बाद अब खबर है कि पुतिन भी दूसरी शादी कर सकते है। एक पत्रकार ने जब पुतिन से इस बारे में पूछा कि क्या वो दोबारा शादी करेंगे, तो इसके जवाब में पहले तो पुतिन ने कहा कि पर्सनल मैटर को यहां लाने से एक्सचेंज रेट और ऑयल प्राइस पर असर पड़ सकता है।

लेकिन इसके बाद पुतिन ने कहा कि हो सकता है मैं भविष्य में आप सबकी उत्सुकता को शांत कर दूँ। बता दें कि रुसी मीडिया के अनुसार, फिलहाल पुतिन का नाम एलिशा खर्चोवा के साथ जोड़ा जाता है, जो कि एक ओलंपिक जिमनास्ट है। 2013 में पुतिन और ल्यूमिडा के बीच तलाक हो चुका है।

पुतिन ये बातें वार्षिक सवाल-जवाब लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान कर रहे थे। इससे पहले जब पुतिन से इस बारे में सवाल किए गए थे, तो उन्होने कहा था कि इसके लिए उन्हें अपनी पूर्व पत्नी ल्यूमिडा से फिर से शादी करनी होगी। दूसरी ओर एलिशा मॉस्को फेस्टिवल में पहुंची थी, तब उनके लुक को देखकर इश बात की चर्चा गरम हुई थी कि वो प्रेगनेंट है।

बता दें कि एलिशा 2010 में एक कैलेंडर में दिखी थी। 2010 में मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी के एक स्टुडेंट ग्रुप ने पुतिन को उनके बर्थ डे के मौके पर एक कैलेंडर गिफ्ट किया था। जिसमें एलिशा की तस्वीर थी। पुतिन ने पहली बार एलिशा को तभी देखा था।

मीडिया में खबर है कि एलिशा ने रुस के सबसे लग्जरी इलाके में एक फ्लैट खरीदा है। कहा जा रहा है कि यह फ्लैट बिजनेसमैन ग्रेगरी बेईवस्की का है। इससे पहले भी ग्रेगरी पुतिन की बेटी के लिए फ्लैट खरीद चुके है।

LIVE TV