दिव्यांका त्रिपाठी के ये 5 ब्लाउज डिजाइन, आपकी साड़ी को स्टाइलिश बनाने के साथ आपकी खूबसूरती में भी लगाएंगे चार चाँद

टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी अदाकारी से तो लोगों का दिल जीता है ही, साथ ही उनका स्टाइल भी गजब का है। आप उनके इस ब्लाउज डिजाइन से…
दिव्यांका त्रिपाठी के ये 5 ब्लाउज डिजाइन, आपकी साड़ी को स्टाइलिश बनाने के साथ आपकी खूबसूरती में भी लगाएंगे चार चाँद

बनू मैं तेरी दुल्हन, मिस्टर एंड मिसेज शर्मा इलाहाबाद वाले और ये है मोहब्बते जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी दिव्यांका त्रिपाठी को लोग जितना उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए पसंद करते हैं, उतना ही उनका स्टाइलिंग सेंस भी जबरदस्त है। वह एक सिंपल सी साड़ी को भी इस तरह पहनती हैं, कि उसमें उनकी सिंपलसिटी और खूबसूरती निखरकर सामने आती हैं। दिव्यांका की साड़ी से साथ-साथ उनके ब्लाउज डिजाइन लाजवाब होते हैं। वैसे भी एक साड़ी का असल लुक तभी आता है, जब उसके ब्लाउज का डिजाइन भी उतना ही अच्छा हो। दिव्यांका का ड्रेसिंग सेंस और साड़ी जैसे इंडियन वियर को पहनने का उनका अनोखा तरीका बताता है कि कोई भी ड्रेस बोरिंग नहीं होती और इंडियन वियर की तो बात ही निराली है। अगर आप भी दिव्यांका की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो उनसे इंस्पिरेशन लेकर अपने ब्लाउज को डिजाइन कर सकती हैं और अपनी एक सिंपल सी साड़ी को भी मॉडर्न और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं-

लाइट और स्टाइलिश

लाइट और स्टाइलिश

समर्स में हर महिला एकदम लाइट और स्टाइलिश साड़ी पहनना चाहती है। दिव्यांका की यह व्हाइट फ्लॉवर वाली साड़ी जितनी खूबसूरत लग रही है, उससे भी ज्यादा ब्लाउज का लुक निखरकर आ रहा है। व्हाइट साड़ी को दिव्यांका ने पिंक ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। कलर का यह कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लग रहा है। ब्लाउज के कलर के साथ-साथ उसका ऑफ़ शोल्डर डिजाइन उसे काफी ट्रेंडी बना रहा है। आप भी अपनी सिंपल सी साड़ी के साथ इस तरह ऑफ़ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन करके उसे स्टाइलिश बना सकती हैं।

मल्टीकलर साड़ी

मल्टीकलर साड़ी

अगर आप किसी पार्टी में साड़ी पहनने का मन बना रही हैं तो इस मल्टीकलर साड़ी के ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती है। इस लुक में दिव्यांका ने पिंक एंड ग्रे साड़ी के साथ ग्रे कलर का स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है। इतना ही नहीं, ब्लाउज की स्ट्राइप्स भी देखने में बेहद अच्छी लग रही है। ब्लाउज का यह डिजाइन किसी भी पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है।

सिंपल ब्लाउज

divyanka-tripathi-

एक सिंपल सी साड़ी को किस तरह स्टाइल और एलीगेंट के साथ कैरी किया जा सकता है, उसका उदाहरण दिव्यांका के इस ब्लाउज लुक में साफ नजर आता है। दिव्यांका ने एक सिंपल सी ब्लैक साड़ी के साथ ब्लैक ब्लाउज पहना है। लेकिन इस सिंपल ब्लाउज के नेक पर रेड कलर का फ्रिंज लुक इसे एकदम डिफरेंट और स्टाइलिश बना रहा है। दिव्यांका की साड़ी के ब्लाउज का यह लुक साफ जाहिर करता है कि अगर ब्लाउज का स्टाइल अच्छा हो तो एक सिंपल सी साड़ी भी बेहतरीन नजर आती है।

ऑफ शोल्डर रेड ब्लाउज

ऑफ शोल्डर रेड ब्लाउज

रेड कलर की साड़ी में दिव्यांका का लुक देखते ही बनता है और इस स्टाइलिश साड़ी को और भी अधिक खास बना रहा है उसके ब्लाउज का डिजाइन। दिव्यांका ने रेड कलर की साड़ी के साथ ऑफ़ शोल्डर रेड ब्लाउज कैरी किया है, जो दिव्यांका की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहा है।

क्रू नेक ब्लाउज

क्रू नेक ब्लाउज

अमूमन माना जाता है कि साड़ी और ब्लाउज का कलर एक हो तो वह देखने में उतना अच्छा नहीं लगता। इसलिए अमूमन साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्टिंग कलर का ब्लाउज पहना जाता है। लेकिन दिव्यांका का यह लुक बताता है कि साड़ी और ब्लाउज का कलर एक हो तो भी उससे काफी स्टाइलिश दिखा जा सकता है। दिव्यांका को पेस्टल पिंक साड़ी को उसी कलर की क्रू नेक ब्लाउज के साथ पहना है। यह क्रू नेक ब्लाउज साड़ी को और भी स्टनिंग बना रहा है।

LIVE TV