बोट के ज़रिए जाएं कैरिबियन साग के इस स्पेशल झोपड़ीनुमा बार को है एक बारटेंडर की तलाश….

किंग्सटन। कहीं दूर जाकर किसी तट पर हॉलीडे मनाने का मज़ा ही कुछ और होता है। लेकिन ज़रा सोचिए आपको यही हॉलीडे ट्रिप मनाने का मौका बीच समंदर में मिले वह भी पूरी सुविधा के साथ तो कितना रोमांचक एहसास होगा ना? चौंकिये नहीं आपके सपनों को साकार करने के लिए कैरिबियन सागर में एक स्पेशल झोपड़ीनुमा बार बनाया गया है जहां केवल बोट के ज़रिए ही पहुंचा जा सकता है।

बोट के ज़रिए जाएं कैरिबियन साग के इस स्पेशल झोपड़ीनुमा बार को है एक बारटेंडर की तलाश....

सोशल मीडिया पर यह काफी चर्चा में है। फिलहाल बार के लिए एक बारटेंडर की तलाश है। इंस्टग्राम पर शराब पीने के लिए इसे दुनिया की सबसे बेहतरीन जगह बताया गया है। यूके की एक ट्रैवल कंपनी वर्जिन हॉलिडेज ने इसके लिए विज्ञापन तैयार किया है।

जानें किसान परिवार के बेटे का पीएम की कुर्सी तक का दिलचस्प सफर

बार के मालिक फ्लॉयड फोर्ब्स ने अपने काम से 18 साल बाद ब्रेक लिया है। वे इसी बार में रह रहे हैं। उन्हें बार के लिए बारटेंडर की तलाश है। बार का नाम फ्लॉयड पेलिकन बार है।

विज्ञापन के मुताबिक बारटेंडर को बेहतर शराब परोसने के अलावा वहां आने वाले पर्यटकों से बेहतर ढंग से बात करना आना चाहिए। वह लोगों को किसी मौके पर मछली भी खिला सके। बार पर केवल नाव से ही पहुंचा जा सकता है।

बोट के ज़रिए जाएं कैरिबियन साग के इस स्पेशल झोपड़ीनुमा बार को है एक बारटेंडर की तलाश....

बारटेंडर के लिए जो उम्मीदवार चुना जाएगा, उसे फ्लाइट से जमैका आने का किराया दिया जाएगा। उसके एक हफ्ते रुकने की व्यवस्था होगी और खर्च के लिए 1150 डॉलर (करीब 80 हजार रुपए) दिए जाएंगे। ट्रायल के लिए बार में नियुक्त भी किया जाएगा।

तट से यह बार महज डेढ़ किमी दूर है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच यह काफी लोकप्रिय है। 2001 में स्थानीय मछुआरे फ्लॉयड ने इसे बनाया था। उसका सपना था कि समुद्र में एक बार बनाए और उसमें दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सके। 2004 में हरिकेन तूफान के चलते यह नष्ट हो गया था। इसके बाद स्थानीय समुदाय ने इसे बनाने में मदद की।

LIVE TV