बॉलीवुड अभिनेता से राजनेता बने ‘शत्रुघन सिन्हा’ के भाजपा छोड़ने पर बेटी सोनाक्षी ने दिया ये बयान

बॉलीवुड अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघन सिन्हा अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं लेकिन उनका इस तरह से बोलना शायद भाजपा को रास नहीं आया और इसी वजह से पार्टी ने पटना सहिब से उनका टिकट काट दिया और रवि शंकर प्रसाद को टिकट दे दिया है। जिससे नराज शत्रुघन सिन्हा ने पार्टी का दामन छोड़ कांग्रेस ज्वाइन करने का ऐलान किया था। वहीं उनके इस फैसले पर अब बेटी सोनाक्षी ने भी कमेंट किया है।

बॉलीवुड अभिनेता से राजनेता बने 'शत्रुघन सिन्हा' के भाजपा छोड़ने पर बेटी सोनाक्षी ने दिया ये बयान

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता शत्रुघन सिन्हा का समर्थन करते हुए कहा है कि उन्हें काफी पहले ही भाजपा छोड़ देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा है, ‘मुझे लगता है कि उन्हें यह बहुत पहले ही कर देना चाहिए था। उन्हें वह सम्मान नहीं मिल रहा था, जिसके वह हकदार थे।

‘ सोनाक्षी ने इसके अलावा एक अवार्ड फंक्शन में भी कहा था कि मुझे लगता है कि अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो आपको बदलाव लाना चाहिए। उन्होंने भी यही किया।

इस नए अंदाज़ में दिखी जाह्नवी कपूर , ईशान खट्टर ने सोशल मीडिया पर किया शेयर

सोनाक्षी के बयान के मुताबिक, ‘मेरे पिता शुरुआत से ही भाजपा से जुड़े रहे और अटल जी, आडवाणी जी के वक्त से वह इसमें सक्रिय रहे हैं। लेकिन पार्टी ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया, जो उन्हें मिलना चाहिए था। मेरे हिसाब से उन्होंने देर कर दी।

1 अप्रैल से महंगी हो जायेंगी ये चार चीजें, आप जान लें ये जरूरी बातें

उन्हें काफी पहले ही यह करना चाहिए था।‘ गौरतलब हो कि शत्रुघन सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी जॉइन करने की घोषणा की थी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुकालात के बाद कहा था कि नवरात्रि में शुभ मुहूर्त होता है, इसलिए वह अच्छे काम की शुरुआत नवरात्रि को 6 अप्रैल से करेंगे।

LIVE TV