बॉलिवुड की देसी गर्ल ने बढ़ाया असम बाढ़ पीड़ितों की ओर मदद का हाथ

मुंबई. असम में बाढ़ ने हालात बत्तर कर दिए हैं। बाढ़ की वजह से जन-जीवन अस्त-वयस्त हो गया है। जिसके चलते लोग अपने सामान और जानवरों को अस्थायी शेल्टरों में ले जाने को मजबूर हैं। आपको बता दें, इस साल चौथी बार असम के अलग-अलग जिलों में बाढ़ ने कहर बरपाया है।


इस बीच बॉलिवुड की ख़ूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने बाढ़ पीड़ितों की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। बता दें, बॉलिवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा असम टूरिज़्म की ब्रांड अंबेसडर भी हैं। प्रियंका ने राज्य के हालातों पर चिंता जताते हुए ट्वीट किया कि, ‘असम के लिए प्रार्थना कीजिए। उन्हें हमारे समर्थन की जरूरत है।’

LIVE TV