अब सेहत की फिक्र छोड़कर मजे से खाएं ब्रेड पिज्जा
पिज्जा तो हर किसी का फेवरेट होता है। बच्चों की तो इसमें जान बसती है। बड़े भी इससे अछूते नहीं हैं। मगर जब भी हम इसे खने का मन बनाते है तो सबसे पहले सेहत का ध्यान आता है। घर वाले तो सीधे यही कहते कि पिज्जा नहीं खाना चाहिए बहुत नुकसान करता है। हम अपना मन मार कर बैठ जाते हैं। लेकिन अब आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको ब्रेड पिज्जा बनाना सिखाएंगे। इसे आप खुश होकर खाएं और खिलाएं।
पिज्जा स्वादिष्ट ही नहीं, पौष्टिक भी होता है। रोम में किए गए एक सर्वे के अनुसार इसे नियमित रूप से खाएं तो अनेक किस्मों के कैंसर से दूर रहा जा सकता है। ‘ला रिपब्लिका’ नामक इटैलियन दैनिक सर्वे की रिर्पोट निेकली थी। इसके मुताबिक पेट, आंत या पाचन तंत्र के कैंसर से पीड़ित 3000 इतालवी लोगों की, 5000 दूसरे रोगियों से तुलना की गई। इसमें पाया गया कि जिन लोगों ने पिज्जा का हफ्ते में एक या अधिक बार खाया था उनमें, इसे न खानेवालों की तुलना में कैंसर की शिकायत कम रही। फॉर्माकोलॉजी इंस्टीट्यूट, मिलान के अनुसार इसे खाने वालों को मुँह के कैंसर में 34 प्रतिशत, पेट के कैंसर में 59 प्रतिशत और आंत के कैंसर में 26 प्रतिशत तक कमी की संभावना होती है।
सिल्वॅनो गॅलस के नेतृत्व में किए गए इस सर्वे में बताया गया कि इसमें टमाटर के गुण बहुत फायदेमंद होते हैं। टमाटर की चटनी या सॉस ट्यूमर के लिए प्रतिरोधक माना गया है। कैंसर पर भी इसका असर होता है। मिलान के एपिडरमॉलॉजिस्ट कारलो ला वेशिया ने बताया कि इसके प्रेमियों को यह नहीं समझ लेना चाहिए कि सिर्फ़ इसे खाने से कैंसर से दूर होता है। उन्होंने कहा कि टमाटर के फायदे तो सभी जानते हैं। पिज्जा में इसका ज़्यादा प्रयोग होता है।
आइए जाने कैसे बनता है ब्रेड पिज्जा इसे आप घर में आसानी से 20 मिनट में बना सकेंगी। अब बाहर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। जब मन करे घर में ही मजे लें पिज्जा के।
सामग्री
- सैंडविच ब्रेड: 6 – 8
- शिमला मिर्च: 1 कटा हुआ
- प्याज़: 1 कटा हुआ
- टमाटर: 1 कटा हुआ
- स्वीट कॉर्न: 100 ग्राम
- काली मिर्च: 2 चम्मच
- टमाटर सॉस
- पिज्जा सॉस
- बटर
- मोज़ारेला चीज़
- नमक स्वादानुसार
पिज़्ज़ा बनाने की विधी
- ब्रेड पिज्जा बनाने के लिए ब्रेड की स्लाइस में बटर और पिज्जा सॉस लगा लें।
- इस ब्रेड स्लाइस पर कटे हुए प्याज़, शिमला मिर्च, टमाटर और स्वीट कॉर्न को फैला दें।
- इन पर ऊपर से नमक और काली मिर्च के पाउडर को अच्छी तरह छिड़क दें।
- अब मोज़ारेला चीज़ को कद्दू कस कर के ऊपर एक परत के रूप में फैला दें।
- इसके ऊपर थोड़ी काली मिर्च छिड़क दें।
- अब तवे को गरम कर इस ब्रेड पिज्जा को तवे पर रखें।
- यह अच्छी तरह से सींक सके इसके लिए आंच को कम कर दें
- मोज़ारेला चीज़ पिघल जाने तक उसे ढक्कन से ढके रहें।
- ब्रेड को नीचे से अच्छी तरह सेंक लें।
- ब्रेड पिज्जा पर ऑरेगानो या काली मिर्च के पाउडर छिड़क कर गरमा गरम परोसे।
ओवन में पिज़्ज़ा बनाने की विधि
- अगर आपके पास ओवन है तो आप आसानी से ओवन पर ब्रेड पिज्जा बना सकते हैं।
- ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर 10 मिनट तक गरम होने दें।
- इसके बाद ब्रेड पिज्जा को इसमें चीज़ के पिघल जाने तक रख कर निकाल लें और सॉस के साथ सर्व करें।
सुझाव
- आप ब्रेड पिज्जा बनाने के लिए साधारण ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- तवे पर ब्रेड पिज्जा बनाते समय गैस की आंच पर जरूर ध्यान दें।
- आंच ज़्यादा तेज़ होने से ब्रेड नीचे से जल सकता है।
- ब्रेड स्लाइस में टमाटर सॉस की जगह आप घर में तैयार तीखे टमाटर सॉस या रेड चटनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इससे पिज्जा ज़्यादा चटपटा होता है।
- ब्रेड पिज्जा को और भी टेस्टी बनाने के लिए आप मशरूम व पनीर भी यूज़ कर सकते हैं।