बेबी के आने के बाद इस तरह सामने आया तैमूर का रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। करीना कपूर से जुड़े अपडेट्स के लिए फैंस उनके सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो कर रहे है।

करीना कपूर अपने नन्हे मेहमान के साथ घर आई हैं, तब से हर कोई तैमूर के छोटे भाई का चेहरा देखने और उसका नाम जानने के लिए उत्साहित है। हालांकि, अभी तक सैफ-करीना अपने दूसरे बच्चे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने ये कंफर्म किया है कि बच्चे के नाम अभी तक नहीं रखा गया है। इसके साथ ही ये भी बताया है कि करीना की सेहत बिल्कुल ठीक है। इसके साथ ही एक मीडिया रिपोर्ट में तैमूर के रिएक्शन के बारे में भी खुलासा किया गया है।

हीं इस रिपोर्ट में बताया गया है कि तैमूर और सैफ नए बेबी के आने के बाद अपने-अपने रोल्स को काफी इंजॉय कर रहे हैं। वहीं अपने छोटे भाई को पाकर तैमूर किस कदर खुश हैं इसके बारे में भी खुलासा किया गया है। बताया जा रहा है कि ‘तैमूर अपने भाई को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। वो चेहरे पर बड़ी खुशी लेकर बच्चे को बैठकर देखते रहते हैं’।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वो बेटे तैमूर के साथ डांस कर रही है। वीडियो में तैमूर और सोहा की बेटी इनाया ‘बेबी शार्क’ पर डांस कर रहे है। उनके डांस स्टेप्स को तैमूर बखूबी दोहराते नजर आ रही है। आपको बता दें कि करण जौहर ने ये पार्टी 5 फरवरी 2020 को रखी थी। इस पार्टी में तैमूर और इनाया के अलावा नेहा धूपिया की बेटी मेहर, आलिया भट्ट, रितेश देशमुख के बच्चे, एकता कपूर और उनके बेटे रवि संग समेत कई लोग पहुंचे थे।

LIVE TV