बेटे ने किया सौतेली माँ का क़त्ल, पुलिस ने किया गिरफ्तार !

रिपोर्ट – अंशुल जैन

बदायूं : जिले में 3 जुलाई को हुई रिटायर्ड दरोगा की पत्नी की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए सौतेले बेटे व दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया | गिरफ्तार तीनों आरोपियों से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं |

जिले के कुंवरगांव क्षेत्र में 3 जुलाई को गांव बादलपुर निवासी रिटायर्ड दारोगा मथुरा प्रसाद की पत्नी नन्हीं देवी  बाइक से अपने भतीजे के साथ रात लगभग साढ़े नौ बजे बदायूं से घर लौट रही थीं |

 

पिकअप भवन में आग लगना घटना थी या साजिश, योगी ने जांच के स्वयं दिए आदेश, कई लोग घेरे में !  

 

रास्ते में कासिमपुर गांव के पास महिला के सौतेले बेटे ने नन्हीं की गोली मारकर हत्या कर दी | पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए सौतेल बेटे प्रकाश और उसके दो साथियों को कैली इमलिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया |

गिरफ्तार आरोपियों से तमंचा और 30 हजार की नगदी भी बरामद हुई है | सीओ सिटी ने बताया कि सौतेले बेटे प्रकाश ने संपत्ति के लालच में हत्या की है |

 

LIVE TV