मेरठ : पिता करता था रेप, दोनों बेटियों ने हथोड़े से कूंचा

मेरठ। यूपी के मेरठ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता अपनी ही दो बेटियों का रेप करता था। इस घिनौनी हरकत से आजिज आकर दोनों बेटियों ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। हैरत यह कि पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि पिता की मौत हादसे में हुई। दोनों बेटियों पर किसी को शक तक नहीं हुआ। लेकिन इन बेटियों ने अपना दर्द एक वीडियो मेंं जाहिर किया। अब यह वीडियो सामने आ गया है।

बेटियों का रेप

बेटियों का रेप

घटना शुक्रवार की है। पुलिस को सूचना मिली कि करन सिंह (45 वर्ष) नाम के शख्‍स ने दीवार पर सिर मार अपनी जान ले ली है। मेडिकल कॉलेज पुलिस स्टेशन के एसएचओ रविंदर कुमार ने बताया कि करन सिंह जब शुक्रवार को नशे में धुत होकर आया तो उसने अपना सिर दीवार पर मार दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम में भी मौत की वजह सिर में चोट लगना बतायी गयी है। लेकिन जो वीडियो सामने आया है उसमें दोनों बहनों ने बताया कि उन्होंने अपने पिता के सिर पर हथौड़े से वार किया।

दोनों ने इस वीडियो में कहा, ‘हां, हमनेे उसे मार डाला क्योंकि वह हमारा रेप करता था। अब वह हमारे लिए कोई दिक्कत नहीं खड़ी कर सकेगा।’ इन दोनों लड़कियों ने वीडियो में चेहरा ढका है। वीडियो में वह हथौड़ा भी दिखा, जिससे करन सिंह की हत्या की गई। पुलिस की जांच में यह वीडियो सामने आया है।

करन सिंह की पत्नी पांच साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। उन दोनों के बीच किसी तरह का‍ विवाद हुआ था। मां के जाने के बाद दोनों लड़कियां अकेले पड़ गईं। करन सिंह शराब का आदती था। अक्सर शराब पीकर ही घर आता था। इसके बाद वह नशे में ही वह इन लड़कियों के साथ रेप करता था।

LIVE TV