बृज का लड़का बना 2 साल 10 महीने की उम्र में ‘मैमोरी बॉय’, दर्ज करवाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम !

रिपोर्ट – अमित भार्गव

मथुरा : जिस उम्र में बच्चे ठीक से चल नहीं पाते, बोल नही पाते हैं | उस उम्र में मथुरा के एक नन्हे से बच्चे ने अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया और बन गया 2 साल 10 महीने की उम्र में मेमोरी बॉय और किया अपने परिवार का नाम रोशन |

मैमोरी बॉय बने गुरु उपाध्याय की उम्र 2 साल 10 महीने है | इस उम्र में गुरु को यह उपलब्धि 1 मिनट 48 सेकंड में एक साल के करेंट अफेयर और 6th क्लास से 10th क्लास तक के भौतिक विज्ञान व गणित के 34 सवालों के जवाब देने के लिए मिली है |

गुरु उपाध्याय ने 2 साल की उम्र में ही अपनी मैमोरी का लोहा उस समय मनवा दिया | जब उसने ग्लोबल रिकॉर्ड एन्ड रिसर्च फाउंडेशन ने उसे अवार्ड दिया | इसके बाद गुरु को कई देशों के झंडे, राजधानी और भौगोलिक स्थिति बताने के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान मिला |

 

नाले में गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की हुई मौत !

 

लेकिन इस बार गुरु ने करेंट अफेयर और फार्मूला के जवाब दे कर सभी को चकित कर दिया | गुरु की इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं पूरा ब्रज गौरवान्वित महसूस कर रहा है |

इतनी सी उम्र में बेधड़क जवाब देना गुरु की काबिलियत को बताता है | गुरु खुद अपने दम पर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराना चाहता है और बृज का भी नाम रोशन करना चाहता है |

 

LIVE TV