बुलंदशहर: खेत पर गई किशोरी से रेप की कोशिश 

बुलंदशहर| मां के साथ खेत पर गई किशोरी को गांव के ही युवक ने फसल में खींचकर रेप करने की कोशिश की। चीख सुनकर जब मां मौके पर पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने 12 वर्षीय बेटी को लेकर खेत पर गई थी। दोनों अलग-अलग खेत में काम कर रही थी। तभी गांव निवासी कौशल आ धमका और किशोरी का मुंह भींचकर उसे खेत में खींच ले गया।

इसके बाद आरोपी किशोरी से अश्लील हरकतें करने लगा। इसी बीच किशोरी आरोपी के चंगुल से छूटकर चीखने लगी। शोर सुनकर पहुंची मां को देखकर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कराया है। डिप्टी गंज चौकी प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है|

LIVE TV