बुलंदशहर : अवैध संबध के शक में पत्नी को फावड़े से काटा, खुद लगाई फांसी

बुलंदशहरबुलन्दशहर। यूपी के बुलंदशहर में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया और खुद को फांसी लगा ली। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुलंदशहर में रिश्‍तों का कत्ल

ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछट सुजानपुर निवासी 40 वर्षीय देशराज अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जाता है कि वह अपनी पत्नी गुड्डी के चरित्र पर शक करता था। सोमवार की सुबह इसी बात को लेकर विवाद हुआ।

देशराज ने गैर से अवैध सम्बंधों के शक में फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिसमें वह घायल होकर बेहोश हो गई। बाद में देशराज ने खुद को फांसी लगा ली। घर लौटे बच्चों ने मां को लहूलुहान देख शोर मचाया।

मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जबकि देशराज की मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसपी सिटी राममोहन सिंह व सीओ जांच में जुटे हैं। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
संवाददाता :- रवि गिरी

LIVE TV