बुर्का पहन मजलिस में पहुंचा विहिप नेता, अस्पताल में भर्ती

मजलिस मेंइलाहाबाद। इलाहाबाद के मानी उमरपुर गांव में शनिवार की देर रात मोहर्रम पर चल रही मजलिस में विहिप के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक यादव बुर्का पहनकर साथी के साथ पहुंच गया।

महिलाओं के बीच बुर्का पहनकर बैठे विहिप नेता और उसके साथी आसिफ को लोगो ने पहचान लिया और जमकर दोनो की  पिटाई की गई। दोनों लहूलुहान हुए तो गांव में हंगामा मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में विहिप नेता के भाई के तहरीर पर छ: नामजद एवं 8-10 अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है, जबकि दूसरे पक्ष के मुकीम उद्दीन ने विहिप नेता व उसके साथी पर छेड़खानी और दंगा फैलाने का षड्यंत्र रचने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मऊआइमा थाना क्षेत्र के मानी उमरपुर गाव मे शनिवार की रात लगभग 11 बजे इमाम बाड़े पर मोहर्रम की मजलिस चल रही थी। एक तरफ महिलाएं व दूसरी तरफ पुरुष बैठे थे। इसी बीच बुर्का पहने महिला द्वारा एक अन्य महिला से छेड़छाड़ पर शोरशराबा होने लगा। हंगामा मचा तो बुर्कानशीं महिला भागने लगी। लोगों ने उसे पकड़ लिया। बुर्का हटाते ही भीड़ के होश उड़ गए। वो औरत नहीं आदमी था। भीड़ ने उसे जमकर पीटना शुरू कर दिया। साथी को भी पीटा गया।

बुर्का पहने शख्स की शिनाख्त विहिप के जिला उपाध्यक्ष एवं  जिला पंचायत सदस्य शिप्रा यादव के पति अभिषेक यादव उर्फ हिन्दू के रूप में हुई। इसके बाद तो बवाल बढ़ गया। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर काल किया। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले गए। शहर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

मामले को लेकर विहिप नेता के भाई वीरसेन यादव पुत्र इंद्र बहादुर यादव निवासी सुल्तानपुर खास थाना मऊआईमा का आरोप है कि उसका बड़ा भाई अभिषेक यादव व उसका दोस्त आतिफ पुत्र हाजी भूसा निवासी कस्बा मऊआईमा को लेकर ग्राम खरगा पुर, इस्माईल पुर ससुराल से लौट रहा था। उमरपुर गाव के पास मारपीट कर लूटपाट की गई।

दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। गांव में एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात है। बुर्का कब्जे में ले लिया गया है। माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कारवाई होगी।

 

 

 

LIVE TV