बुरी तरह फंसे राज कुंद्रा, कंपनी के 4 कर्मचारियों ने दी गवाही

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस पोर्न रैकेट केस में राज कुंद्रा के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा सबूत जुटाने में लगी है। अब इस मामले में नई जानकारी सामने आई है कि राज कुंद्रा की कंपनी के चार कर्मचारी गवाह बन गए हैं। इससे, बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई ने मुंबई पुलिस के सूत्रों के हवाले से कहा कि “पोर्नोग्राफी रैकेट केस में कारोबारी राज कुंद्रा के चार कर्मचारी गवाह में तब्दील हो गए हैं। राज पोर्न केस में आरोपी है।” मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उन्हें इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता बताया था। समाचार एजेंसी एएनआई ने मुंबई पुलिस के सूत्रों के हवाले से कहा कि “पोर्नोग्राफी रैकेट केस में कारोबारी राज कुंद्रा के चार कर्मचारी गवाह में तब्दील हो गए हैं। राज पोर्न केस में आरोपी है।” मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उन्हें इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता बताया था।

LIVE TV