बी.एस. येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

सोमवार को बी.एस. येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। ये जानकारी येदियुरप्पा ने खुद दी है। उन्होंने कहा, ‘मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं दोपहर को राज्यपाल से मुलाकात करूंगा। बता दें कि आज ही के दिन कर्नाटक की बीजेपी सरकार को दो साल पूरे हुए हैं, ऐसे में अब हर किसी की नज़र इस बात पर है कि अब भारतीय जनता पार्टी राज्य की कमान किसके हाथ में देगी।ऐसा कहा जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री के नाम पर कल तक फैसला हो जाएगा। वहीं इस राजनीतिक गलियारे में कई नाम की चर्चा है। जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और प्रदेश सरकार में खनन मंत्री एमआर निरानी का नाम आगे चल रहा है। 

Who are frontrunners to replace BS Yediyurappa if he steps down as  Karnataka CM? | Cities News,The Indian Express

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बी.एस येदियुरप्पा ने कहा, स्तीफा देने के लिए किसी ने मुझ पर दबाव नहीं डाला। ये मैंने खुद फैसला लिया ताकि सरकार के 2 साल पूरे होने के बाद कोई और मुख्यमंत्री का पद संभाल सके। मैं अगले चुनाव में भाजपा को सत्ता में वापस लाने के लिए काम करूंगा। दो साल कर्नाटक की सेवा करने का मौका देने के लिए मैं पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का आभारी हूं। मैंने 2 दिन पहले इस्तीफा देने का फैसला लिया था और राज्यपाल ने मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

LIVE TV