बीजेपी की आधी आबादी के बारे मे सोच को दर्शाता है कटियार का बयान-प्रियंका गांधी

बीजेपी सांसद विनय कटियार के बयान पर जवाब देते हुये प्रियंका गांधी ने कहा है कि कटियार का बयान बीजेपी की आधी आबादी के बारे मे सोच को दर्शाता है

गौरतलब है कि एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुऐ कटियार ने कहा था कि हमारी पार्टी मे  प्रियंका गांधी से ज्यादा बहुत सी सुंदर महिलाएं हैं जो स्टार कैंपेनर हैं।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 24 जनवरी को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। लिस्ट में प्रियंका गांधी का भी नाम शामिल है। इसके अलावा लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद,राज बब्बर,शीला दीक्षित, मीरा कुमार, सुशील कुमार शिंदे, प्रियंका गांधी वाड्रा का भी नाम है।

उत्तरप्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। यूपी का चुनाव सात चरणों में होगा। उसके नतीजे 11 मार्च को आएंगे। सपा और कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए गठबंधन किया है। इसमें सपा को 298 ने कांग्रेस को 105 सीटें मिली है।

LIVE TV