बीजेपी उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट हुई जारी , हुकुम सिंह की बेटी का कटा टिकट

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी हैं। वही इसमें 11 उम्मीदवारों के नाम हैं। जहां तेलंगाना से छह उत्तर प्रदेश से तीन उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है ओर साथ ही इसके अलावा केरल और प. बंगाल से एक-एक उम्मीदवार के नाम का एलान हुआ है।

बीजेपी

बता दें की कैराना से प्रदीप चौधरी, बुलंदशहर से भोला सिंह और नगीना से डॉ. यशवंत को टिकट मिला है। कैराना से पूर्व सांसद रहे हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह का टिकट काट दिया गया है। भाजपा ने मई 2018 उपचुनाव में दिवंगत हुकुम सिंह की बेटी मृगांका को टिकट दिया था लेकिन उन्हें हार झेलनी पड़ी है।

मनचाहा ग्लो लाने के लिए महीने में एक बार जरूर कराएं फेशियल, जानिए क्यों…

खबरों के मुताबिक 2014 के लोकसभा चुनाव में कैराना संसदीय सीट से बीजेपी के हुकुम सिंह ने जीत दर्ज की थी। वही 3 फरवरी 2018 को उनका निधन हो जाने के चलते यहां उपचुनाव हुआ था।

भाजपा उम्मीदवारों की अब तक चार सूची जारी –

भाजपा में उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर जोरों पर है। भाजपा की पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नाम थे। दूसरी सूची में एक उम्मीदवार और तीसरी सूची में 36 उम्मीदवारों के नाम थे।

दरअसल शुक्रवार को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए आंध्र प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, ओडिशा के 36 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। वही पुरी (ओडिशा) से संबित पात्रा और पुणे (महाराष्ट्र) से गिरीश बापट चुनाव लड़ सकते हैं।

LIVE TV