बीच मंडप में दूल्हे का कांपने लगा हाथ फिर हुआ बेहोश, दुल्हन ने खड़ा किया बवाल

बिहार के गोपालगंज जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां कुचायकोट थाने के एक गांव से गई बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि शादी में शामिल 15 लोगों को बंधक बना लिया गया। जिसके बाद यह मामला थआने पहुंचा जहां पुलिस के द्वारा इसे जैसे-तैसे सुलझाया गया।

जानकारी के अनुसार जब मंडप में शादी की बची हुई रस्में की जा रही थी तभी सिंदूर लगाने की बारी आई। जिस दौरान दूल्हे का हाथ कांपने लगा और वह बेहोश हो गया। फिर क्या था दूल्हन ने बस इसे लेकर बवाल खड़ा कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे पर गंभीर बिमारी का आरोप लगाते हुए शादी से इंकार कर दिया। वहीं लड़की पक्ष में से कुछ लोगों ने अपना आपा खोते हुए बारातियों को बंधक बना लिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को सुलझा दिया है।

LIVE TV