बीएमडब्ल्यू शामिल हुई मोदी के काफिले में , कीमत दो करोड़ के पार…

साल 2014 में देश के पीएम नरेंद्र मोदी बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज लग्जरी सेडान में सफर करते थे। वहीं 2017 में वे उसी गाड़ी से लालकिला पहुंचे। देखा जाए तो साल 2018 और 2019 में भी इसी गाड़ी का इस्तेमाल किया गया हैं।

 

 

 

बतादें की पांच नवंबर को थाईलैंड दौरे से भारत वापसी पर कुछ चैनल्स पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनके पास नई टोयोटा लैंड क्रूजर को स्पॉट किया गया। खास बात यह थी इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में वे लैंड क्रूजर में ही आए थे, लेकिन पांच नवंबर को वे नेक्स्ट जेनरेशन लैंड क्रूजर में दिखे।

पत्नी और बेटों ने घर से भगाया तो डीएम से न्याय की फरियाद करने पहुंचा बुजुर्ग

 

वहीं नई पीढ़ी वाली लैंड क्रूजर की एक्स-शोरूम कीमत 1.7 करोड़ रुपये है, जबकि इसकी ऑन-रोड कीमत तकरीबन दो करोड़ रुपये है। दिखने में यह आम लैंड क्रूजर जैसी लगती है, लेकिन असल में यह जबरदस्त बुलैटप्रूफ गाड़ी है। लेकिन टोयोटा मर्सडीज, लैंड रोवर और बीएमडब्ल्यू की तरह बख्तरबंद गाड़ियां नहीं बनाती है, संभवतया इसे किसी बाहर की एजेंसी से ऑर्मर्ड कराया गया है।

 

3.5 टन वाली लैंड क्रूजर में 4.5 लीटर का V8 इंजन लगा है, जो 262 बीएचपी की अधिकतम पावर और 650 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इस कार यह फोर व्हील ड्राइव है और उबड़-खाबड़ सड़कों पर आसानी से दौड़ सकती है। वहीं बुलैटप्रूफ कराने में व्हीकल का वजन बढ़ जाता है, जिसके चलते इसे पावरफुल इंजन की जरूरत होती है।

 

खबरो की माने तो इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी रेंज रोवर सेंटिनेल में सफर करते थे, जिसमें 5.0 लीटर का सुपरचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन आता है जो 375 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 218 किमी प्रति घंटे की है। रेंज रोवर सेंटिनेल में VR8 बैलिस्टिक सुरक्षा दी गई है जो कि तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों (IED) सहित वाहन को अधिकांश प्रकार के हमलों से सुरक्षित रख सकता है।

 

दरअसल इससे पहले डॉ. मनमोहन सिंह ने BMW 7 सीरीज का इस्तेमाल किया था। यह पहली कार थी पूरी तरह से फुल बुलैटप्रूफ कार थी, जो ग्रेनेड का हमला झेलने में पूरी तरह से सक्षम थी।

 

जहां इस कार की बॉडी बहुत ही ज्यादा मजबूत और सुरक्षित होने के साथ इसका वजन काफी कम था। जिसके चलते ये गोली की स्पीड से भी दौड़ सकती थी। यहां तक कि टायर पंचर होने के बाद भी ये कार 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 320 किमी तक दौड़ सकती थी।

LIVE TV