बिहार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष की पत्नी 10 की उम्र में इंटर, 12 में स्नातक, 13 में बीएड

बिहार बोर्डपटना। बिहार बोर्ड के रिजल्ट घोटाले को लेकर नये नये खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद की पत्नी डॉ. ऊषा सिन्हा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

बिहार बोर्ड की कारस्तानी

पड़ताल के दौरान जदयू की पूर्व विधायक डॉ. ऊषा सिन्हा के मैट्रिक से लेकर स्नातक तक के रिजल्ट पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

मीडिया में चल रही ख़बरों के अनुसार, साल 2010 में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने जो हलफनामा दिया था, उसके अनुसार ऊषा सिन्हा ने आठ साल की उम्र में ही मैट्रिक की एग्जाम पास कर लिया था। ऊषा सिन्हा ने 1971 में 10 साल की उम्र में ही इंटर, 1973 में 12 साल में ही स्नातक पास कर लिया था। इसके अगले साल साल बी.एड. भी पास कर गईं थीं।

इस मामले में जानकारों का कहना है कि जिस उम्र में ऊषा सिन्हा ने यह परीक्षाएं पास की हैं, वह कतई संभव नहीं है। बिहार बोर्ड के अधिकारी इस बाबत कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

बिहार बोर्ड में हुए रिजल्ट घोटाला के उजागर होने के बाद बोर्ड के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह इस्तीफा देकर फरार हैं। पुलिस ने उनकी पत्नी व जदयू की पूर्व विधायक डॉ.उषा सिन्हा को भी घोटाले में सह अभियुक्त बनाया है। फिलहाल लालकेश्वर व उनकी पत्नी उषा सिन्हा फरार हैं।

LIVE TV