बिहारः दारोगा ने पुलिस स्टेशन में की आत्महत्या
आरा। बिहार के भोजपुर जिले के कारनामेपुर सहायक थाना (आउट पोस्ट) में पदस्थापित एक दारोगा (सहायक पुलिस निरीक्षक) ने मंगलवार को गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस आत्महत्या का कारण पारिवारिक मामला बता रही है। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने यहां बताया कि दारोगा प्रकाश कुमार रजक (55) मंगलवार को बैरक में अपने गले में फंदा लगाकर पंखे सें लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस जवानों के बैरक में जाने के बाद इस घटना का पता चल सका।
आलू, प्याज से आगे क्यों नहीं बढ़ पा रही सपा?
उन्होंने बताया कि दारोगा कुछ दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था। घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई। मृतक गोपालगंज का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, एक महीने पहले ही रजक का स्थानांतरण कारनामेपुर में हुआ था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।