भरे मंडप में ही कर डाला बिपाशा-करण ने स्मूच ,वायरल हुआ विडियो

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के अफेयर के चर्चे काफी सालों से सुनने को मिल रहे हैं। दोनों ने अपने बीच के बढ़ते प्यार को आखिरकार शादी में बदल ही दिया। शनिवार को दोनों ने बंगाली रीति-रिवाज़ के साथ शादी की। शादी होने के बाद उनकी रिसेप्शन पार्टी हुई जहाँ पर बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स भी शामिल हुए। लेकिन शादी के समय ही दोनों ने सभी के सामने स्मूच कर डाला। जिसके बाद ऑडियंस में और उत्सुकता बढ़ गई।

बिपाशा-करण

बिपाशा-करण का वायरल हुआ इंटिमेट वीडियो

इतना ही नहीं, दोनों का इंटिमेट वीडियो सामने आया है जिसमें बिपाशा और करण बहुत ही क्लोज दिख रहे हैं। ये वीडियो कहीं और का नहीं, बल्कि उनकी  ही शादी का वीडियो है। यह दोनों ही डांस फ्लोर पर एक-दूसरे को स्मूच करते हुए नज़र आ रहे हैं। रोमांटिक गानों पर डांस करते -करते ये दोनों इतना ज्यादा क्लोज आ गए कि ऑडियंस में धूम मच गई।

यह शादी बंगाली रीति-रिवाज के साथ हुई है। इन दोनों की शादी में शाहरुख़ खान ,सलमान खान जैसे नामी कलाकार भी पहुंचे। उनके अलावा गेस्ट्स में बिपाशा के एक्स-ब्वॉयफ्रैंड डिनो मोरिया भी मौजूद रहे। इसके साथ ही कई बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हुए।

LIVE TV