बाल संरक्षण सोसायटी में बहुत से पदों पर आई भर्ती

images_5718d1cd07f1dएजेंसी/ बाल संरक्षण सोसायटी ने बाल संरक्षण अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, विभिन्न अन्य पदों पर भर्ती हेतु वाक-इन-इंटरव्यू की घोषणा

संघ शासित प्रदेश दमन और दीव के बाल संरक्षण सोसायटी ने बाल संरक्षण अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी और विभिन्न अन्य पदों पर भर्ती हेतु वाक-इन-इंटरव्यू की घोषणा की है। योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2016 को इन पदों पर भर्ती हेतु आयोजित होने वाले वाक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

 

पदों का विवरण (POST):

जिला बाल संरक्षण अधिकारी: 01 पद

कार्यक्रम अधिकारी (सारा) : 01 पद

संरक्षण अधिकारी-गैर संस्थागत देखभाल: 01 पद

कानूनी सह परिवीक्षा अधिकारी : 01 पद

एकाउंटेंट: 01 पद

सामाजिक कार्यकर्ता: 01 पद

डेटा विश्लेषक: 01 पद

सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर: 01 पद

सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर: 01 पद

कुल पद (Total Post): 9

 

आयु सीमा (Age Limit): पदानुसार आयु सीमा निर्धारित की गयी है:-

जिला बाल संरक्षण अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष।

संरक्षण अधिकारी-गैर संस्थागत देखभाल, लेखाकार, सामाजिक कार्यकर्ता के लिए अधिकतम 35 वर्ष।

कानूनी सह परिवीक्षा अधिकारी के लिए अधिकतम 40 वर्ष एवं डेटा विश्लेषक, सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों हेतु अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गयी है।

उम्मीदवार जो निर्धारित योग्यता को पूरा करते हों वे आवश्यक दस्तावेजों की अभिप्रमाणित छाया प्रति सहित 30 अप्रैल 2016 को कलेक्ट्रेट, दीव-362520 में प्रात: 9:30 बजे इन पदों पर भर्ती हेतु आयोजित होने वाली वाक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

LIVE TV