बालाघाट में नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ी, इन तीन राज्यों में पुलिस चौकन्नी

बालाघाट। मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट में नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ने के कारण पुलिस चौकन्नी हो गई है, जिसके बाद से क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के पुलिस बल की टीमें संयुक्त रूप से तलाशी अभियान में लगी हैं।

बालाघाट के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने रविवार को आईएएनएस से कहा कि बीते दिनों एक पूर्व नक्सली की हत्या के बाद से तलाशी बढ़ाई गई है, पुलिस पूरी तरह चौकस है।

उन्होंने कहा कि जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की पुलिस का संयुक्त अभियान चलता रहता है, जो इस समय भी जारी है।

गौरतलब है कि मुखबिरी के शक में पूर्व नक्सली ब्रजलाल की गुरुवार को नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

2014 में आत्म समर्पण करने के बाद से लांजी थाना क्षेत्र के पित्तकोना ग्राम पंचायत के मुंडा गांव में पूर्व नक्सली ब्रजलाल रह रहा था। वह जमानत पर बाहर था। उस पर नौ अपराधिक मामले दर्ज है।

गुरुवार की रात को नक्सलियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। नक्सली मौके पर कुछ पर्चे भी बांट कर गए।

भीषण गर्मी के इस मौसम में लीजिए आम और जामुन का मजा, मिलेगा इन रोगों से छुटकारा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में नक्सलियों की पिछले कुछ दिनों में गतिविधियां बढ़ी हैं, पुलिस तक इसकी सूचनाएं भी आई हैं, जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई है।

गश्त को बढ़ा दिया गया है। साथ ही पुलिस उन संदिग्ध लोगों पर नजर रखे हुए है, जिनके नक्सलियों से जुड़े होने की आशंका हैं।

LIVE TV