बाजार में वापस दिखने लगा NOKIA, बिक्री शुरू

nokiaनई दिल्ली। Nokia ब्रांड की लंबे समय बाद भारत में वापसी हुई। मंगलवार को भारत में Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था। इस दौरान नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने जानकारी दी थी कि सबसे पहली बिक्री नोकिया 3 की शुरू होगी। और कंपनी ने अपना वादा निभा दिया है। खबरों के मुताबिक नोकिया 3 ऑफलाइन स्टोर में 9,499 रुपये में उपलब्ध है। कई रिटेलर ने जानकारी दी है कि कंपनी की ओर से स्टॉक उपलब्ध करा दिया गया है।

इच्छुक ग्राहकों के पास Nokia 3 को मैट ब्लैक, सिल्वर व्हाइट, टेंपर्ड ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में खरीदने का विकल्प होगा। याद रहे कि Nokia 6 हैंडसेट 14,999 रुपये में मिलेगा। और Nokia 5 की कीमत 12,899 रुपये है। वहीं, नोकिया 5 की प्री-ऑर्डर बुकिंग 7 जुलाई से शुरू होगी। Nokia 6 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 14 जुलाई से शुरू होंगे।

LIVE TV