आटे के साथ-साथ बाजरे में भी छिपे है अनगिनत फायदे, रोज करें भरपूर सेवन

हमारा खान-पान हमेशा मौसम के अनुसार होना चाहिए। सर्दियों में ऐसी चीजों का सेवन फायदेमंद होता है जिनमें फाइबर ज्यादा होता है और जो शरीर को गर्म रखते हैं। बाजरा एक ऐसा ही आहार है, जो पचाने में बहुत आसान होता है लेकिन इसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बाजरे में मैग्नीशियम, कैल्शियम, मैग्नीज, ट्रिप्टोफेन, फास्फोरस, फाइबर (रेशा), विटामिन बी और कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं। साथ ही बाजरा बहुत ही गर्म अनाज है जो ठंड में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। आइए आपको बताते हैं ठंड में बाजरे का सेवन करने से आपको क्या-क्या लाभ मिलते हैं और किस आहारों में आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाजरे

सर्दियों में गर्म रहेगा शरीर

सर्दी के मौसम में बाजरे का सेवन विशेष फायदेमंद है इसका कारण ये है कि इसकी तासीर गर्म होती है। सर्दियों में गर्म बाजरे की रोटी में देसी घी लगाकर खाएं या बाजरे की गर्म खिचड़ी में देसी घी डालकर खाएं, इसका स्वाद बेमिसाल होता है। बाजरा ऊर्जा का बहुत अच्छा स्रोत है इसलिए इसके सेवन से शरीर भीतर से गर्म रहता है और सर्दियों में होने वाली आम समस्याएं या इंफेक्शन आपको परेशान नहीं करते हैं।

नहीं होगी कब्ज और गैस की परेशानी

बाजरे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जो आसानी से पच जाता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मददगार होते हैं। कब्ज और गैस से हर इंसान परेशान रहता है और यह पेट की मुख्य बीमारी है। कब्ज और गैस की समस्या को ठीक रखने के लिए बाजरे के आटे की रोटी खाएं। बाजरे की रोटी को खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है।

मोदी लोकसभा चुनाव के लिए 6 जनवरी को करेंगे प्रचार का आगाज…

दिनभर रहती है एनर्जी

सर्दियों में आलस की समस्या बहुत आम है। दिनभर थकी हुई शरीर के साथ काम करना मुश्किल होता है। इसका एक कारण यह है कि सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है, जिससे शरीर में एनर्जी कम रहती है। मगर यदि आप बाजरे का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में दिनभर एनर्जी बरकरार रहती है। बाजरे के रोजाना सेवन से ताकत बढ़ती है और मांसपेशियों का विकास होता है।

ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल

बाजरे की रोटी में पाया जाने वाला नियासिन नामक विटामिन कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद करता है जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम होता है। साथ ही ये मैग्नीशियम और पोटैशियम के भी अच्छे स्रोत होते हैं जो आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार हैं। बाजरा मधुमेह (टाइप 2) के खतरे को कम करता है।

वनप्लस के इन फोन्स को मिलने लगा है एंड्राइड पाई का अपडेट…

हड्डियों को मजबूत बनाता है बाजरा

बाजरे की रोटी हड्डियों को मजबूत बनाने का एक सरल और बेहतर विकल्प है। बाजरे की रोटी में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, इसलिए बाजरे की रोटी का सेवन करने से हमारी हड्डियां मजबूत होती है। इसके साथ ही बाजरा कैल्शियम की कमी से पैदा होने वाला रोग यानी ऑस्टियोपोरोसिस, अर्थराइटिस, गठिया और ऑस्टियोपीनिया की संभावना कम करता है।

LIVE TV