बाँदा में असुरक्षित पुलिस, चोरों ने डिप्टी एसपी के घर में किया हाथ साफ़

REPORT – B.D. MISHRA/BANDA              

बांदा में आम जनता की सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस को चोरों ने अपना शिकार बना लिया। यहां एक डिप्टी एसपी के आवास का चोरो ने दिनदहाड़े ताला तोड़कर लाखों के समान पर हाथ साफ कर दिया।

वहीं देर रात तक पुलिस अपनी फजीहत बचाने के लिए मीडिया से मुंह चुराती नजर आती रही। और घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस यह नहीं बता पा रही कि आखिर कितना माल पार हुआ है और क्या क्या गया है।

सीओ के घर में चोरी

बाँदा के अतर्रा तहसील में तैनात सीओ राजीव प्रताप के आवास में अज्ञात चोर दोपहर के समय ताला तोड़ कर घुस गए। सीओ राजीव प्रताप उस समय तहसील दिवस में मौजूद थे। पड़ोसियों ने फोन पर चोरी की जानकारी दी तो पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन फानन में आस पास के थानों की पुलिस बुला ली गयी।

लंबे समय तक पुलिस अपनी फजीहत बचाने के लिए गुपचुप तरीके से चोरो की तलाश करती रही। और जांच के नाम पर देर रात तक मीडिया से मुंह चुराती रही।

बता दे कि पुलिस 12 घंटे बीत जाने के बाद भी यह नहीं बता पा रही कि कितने की चोरी हुई है। या जानबूझकर बताना नहीं चाह रही है।

बागपत में बुलंद बदमाशों के हौसले, जिम संचालक को गोलियों से भूना

फिर भी दबी जुबान में महकमे के लोग 10 से 15 लाख की चोरी की बात कर रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने बताया कि 7 टीमें बनाकर चोरी का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

शक के आधार पर कुछ लोंगो को उठाया गया है। देखने वाली बात यह है कि इस शर्मनाक वारदात को बाँदा पुलिस कब तक खोल पाती है। फिलहाल तो पूरे प्रकरण में आला अधिकारी खुद भी नजर बनाए हुए हैं।

बड़ा सवाल यह है कि दूसरों की सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस अपना ही घर नहीं बचा पाई है।

LIVE TV