बहन प्रियंका की इस हरकत के बाद सुशांत के साथ रिश्ते में आई थी दरार, कोर्ट में वकील ने किया अहम खुलासा

अभिनेत्री रिया की ओर से सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका पर गंभीर आरोप लगाए गये हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रिया की कानूनी टीम ने यह आरोप सुशांत की बहन पर लगाए हैं। रिया के वकील का कहना है कि सुशांत की प्रियंका ने नशे में धुत होकर रिया से छेड़खानी की थी। जिसके बाद सुशांत और उनकी बहन के रिश्ते में दरार आ गयी।

रिया के वकील की ओर से कहा गया कि अपने रिश्ते के शुरुआती दिनों में जब रिया सुशांत के घर पर गयी तो उस वक्त सुशांत की बहन प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ सुशांत के साथ ही रहते थे। इसी बीच अप्रैल 2019 में एक रात रिया और प्रियंका दोनों ही पार्टी में गयी थीं। वहीं प्रियंका ने काफी शराब पी ली और वह पार्टी में पुरुषों के साथ ही महिलाओं से भी अजीब-अजीब हरकतें करने लगीं।

वकील के अनुसार उस दौरान रिया किसी भी तरह से प्रियंका को वापस घर ले गयीं। लेकिन घर वापस आने के बाद भी सुशांत और उनकी बहन ने शराब पीना जारी रखा। जबकि रिया को अगले दिन शूटिंग पर जाना था जिसके चलते वह सो गयीं।

LIVE TV