छेड़खानी की शिकार महिला के फोन पर एसपी ने लिया एक्शन

बस में छेड़खानीलखनऊ। रामपुर में चलती बस में छेड़खानी के बाद पीड़ित महिला ने जिस तरीके से साहस दिखाते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया, यह बताता है कि अगर हिम्मत हो तो महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं।

नैनीताल से दिल्ली जा रही महिला वकील के साथ बस में मौजूद कुछ लोगों ने पहले तो छेड़खानी की। फिर उसे बस से उतारकर कुचलने का प्रयास किया। महिला के साथ उसकी बेटी भी थी। रुद्रपुर से सवार हुई महिला वकील ने रामपुर तक कई बार पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। फिर भी महिला ने हार नहीं मानी।

पीड़िता ने रामपुर के पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी का नंबर जुटाया और रात के डेढ़ बजे सीधे एसपी को मोबाइल पर फोन किया। चलती बस में पीड़िता लगातार एसपी को अपनी लोकेशन बताती रही और इसी आधार पर एसपी अपने अधीनस्थों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते रहे। आखिर में पुलिस ने बस को पकड़ कर सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए। इन सभी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

इस पूरे मामले में महिला और पुलिस अधीक्षक के बीच फ़ोन पर हुई बात का ऑडियो भी वायरल हो गया है|

बस में छेड़खानी : ये है मामला

शुक्रवार रात नैनीताल से चली एक टूरिस्ट बस बस में नोएडा की एक महिला समेत लगभग 35 यात्री सवार हुए। इस बस को बागपत के मवई कलां का रहने वाला अशोक कुमार चला रहा था। हल्द्वानी से कुछ आगे जाने पर ड्राइवर और व उसके अन्य साथियों ने पीड़िता से छेड़छाड़ शुरू कर दी। सभी आरोपी नशे में थे।

इस बात को लेकर आधी रात में महिला ने रामपुर एसपी संजीव त्यागी को फोन किया। एसपी के एक्शन में आने पर पुलिस ने बस चालक अशोक सहित मवई कलां के परवेश, गाजियाबाद के इंदिरापुरम के निवासी विवेक और रक्षवद कुमार और सुभाषनगर बरेली के विशाल और दिवाकर को गिरफ्तार किया है।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर पीड़ित महिला के साहस और हिम्मत की प्रशंसा हो रही है| वहीँ, रामपुर एसपी संजीव त्यागी को भी जमकर सराहा जा रहा है|

यही ऑडियो हुआ वायरल

LIVE TV