बसपा का ऐलान, अशोक सिद्धार्थ और सतीश चंद्र जाएंगे राज्यसभा

बसपालखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने राज्यसभा सदस्यों का ऐलान कर दिया है। बसपा ने इस बार अशोक सिद्धार्थ और सतीश चंद्र मिश्र को उच्च सदन में भेजने का ऐलान किया है। सतीश चंद्र मिश्र तीसरी बार राज्यसभा जाएंगे, जबकि अशोक सिद्धार्थ को पहली बार यह मौका मिलेगा।

बसपा का ब्राह्मण-दलित कार्ड

यूपी चुनाव में बसपा इस बार ब्राह्मण के साथ दलित गठजोड़ का कार्ड खेलने वाली है। यही वजह है कि सतीश चंद्र मिश्र के साथ अशोक सिद्धार्थ को उच्च सदन में भेजा जा रहा है।

बहुजन समाज पार्टी मुखिया मायावती, सतीश मिश्र के जरिए ब्राह्मण तो अशोक सिद्धार्थ के सहारे दलित वोट हासिल करने की कोशिश में हैं।

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने भी अपने सात सदस्यों का नाम राज्यसभा के लिए तय किया था। इनमें मुलायम के अजीज अमर सिंह और बेनी वर्मा शामिल थे। सपा भी अपने राज्यसभा सदस्यों के जरिए अलग-अलग वोट बैंक हासिल करने की कवायद शुरू कर दी है।

एमएलसी सूची भी जारी

बहुजन समाज पार्टी ने एमएलसी सूची भी जारी कर दी है। बसपा की एमएलसी सूची में सर्व समाज को मौका दिया गया है। पार्टी ने तय किया है कि अतर सिंह राव, दिनेश चंद्रा और सुरेंद्र कश्यप मंत्री बनाए जाएंगे।

LIVE TV