बलूचिस्तान पर मोदी ने पाक को घेरा तो आपा खो बैठे सलमान

बलूचिस्तान पर नरेंद्र मोदीनई दिल्ली| बलूचिस्तान पर नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए गए भाषण की कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने आलोचना की है। उन्होनें कहा  है कि इससे पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का एक मौका मिलता है।

यह भी पढ़ें : पाक कब्जे वाले कश्मीर को मिलनी चाहिए आजादी : मोदी

खुर्शीद ने कहा, “बलूचिस्तान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से अलग है। हमें पीओके पर बोलने का पूरा अधिकार है, क्योंकि यह हमारा मामला है। बलूचिस्तान हमारा मामला नहीं है।”

यह भी पढ़ें : कराची में उतरा पाकिस्‍तान का झंडा और फिर…

पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का आंतरिक मामला है। जब सवाल एक संप्रभु राष्ट्र की है, तो हमें संयम बरतना चाहिए।

उन्होंने कहा, “क्या हम अपने देश में हो रहे अत्याचारों पर अमेरिका को बोलने की मंजूरी देंगे? क्या हमने अफ्रीका व यूरोप में हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताई है?”

LIVE TV