बलिया गोलीकांड: आरोपी की भाभी ने दी धमकी, कहा-शाम तक FIR दर्ज नहीं हुई तो…

लखनऊ: बलिया गोलीकांड का मामला दिन ब दिन गर्माता चला जा रहा है। अब इस मामले में मुख्य आरोपी के भाभी ने पक्ष वर्ग पर एफआईआर दर्ज न करने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दे दी। जिसके बाद सभी आला अधिकारी सख्त हो गए है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

बलिया कांड का मुख्य आरोपी धीरेन्द्र सिंह की भाभी आशा प्रताप सिंह ने अधिकारियों को कहा है कि अगर आज (शुक्रवार) शाम 05 बजे तक उनके पक्ष की एफआईआर नहीं दर्ज की गई तो उनके घर की 07 महिलायें घर में ही आत्मदाह कर लेंगी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने उनसे ऐसा नहीं करने की अपील की लेकिन महिलाये किसी की बात नहीं मान रही है।

आपको बता दे कि गोली कांड मामले में बीते सोमवार को बलिया के जिला न्यायालय के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी धीरेन्द्र को 14 दिन की न्यायिक हिरासत को लिए जेल भेज दिया है जिसके बाद पुलिस ने उन्हे 3 दिन की रिमांड पर ले दिया है।

LIVE TV