बलात्कार के आरोपी मंत्री के लिए अखिलेश मांगेंगे वोट

बलात्कार के आरोपी मंत्रीअमेठी। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 20 फरवरी को जनपद अमेठी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति के पक्ष में समर्थन जुटाएंगे। 

सपा जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने बताया, “मुख्यमंत्री की पहली जनसभा 20 फरवरी को गौरीगंज विधानसभा के नंदमहर में होगी। साथ ही अखिलेश अमेठी के गायत्री प्रजापति के लिए रामलीला मैदान अमेठी में जनसभा को संबोधित करेंगे और समर्थन मांगेंगे।”

गौरतलब है कि मंत्री गायत्री प्रसाद पर चित्रकूट की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उसका तथा उसकी बेटी का का यौन शोषण किया है।  उसका आरोप है कि प्रजापति ने पहली बार चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया और तस्वीरें उतार ली थीं।  जिसके बाद लगातार उसे ब्लैकमेल कर उन्होंने कई दिनों तक उसका यौन शोषण किया।  जिसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था और सर्वोच्च नयायालय ने कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर करने का आदेश उत्तर प्रदेश पुलिस को दिया था

LIVE TV