अखिलेश के मंत्री ने महिला कैदी को कराया रिहा

बलवंत सिंह रामूवालियालखनऊ : उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने अर्थदण्ड न भर पाने की वजह से सजा काट रही महिला कैदी को छोड़ने का आदेश दिया है। रामूवालिया नारी बंदी निकेतन में विश्व कैंसर केयर शिविर कैम्प का आरम्भ करने के लिए नारी बंदी निकेतन गये थे।

इस दौरान जेल अधीक्षक हर्षिता ने मंत्री बलवंत सिंह रामूवालियाजी को बताया कि एक महिला जिसका नाम शहनाज है वह अलीगढ़ की रहने वाली है उसके पति की मृत्यु हो चुकी है और उसका परिवार में कोई नही है।

महिला  सात वर्ष से सजा इसलिए भोग रही है कि वह 15 हजार अर्थदण्ड न भर पायी है। बलवंत सिंह रामूवालिया के साथ कानपुर से आये सिख समाज सेवी  अमरजीत सिंह पम्मी ने मौके पर ही 15 हजार रूपये अर्थदण्ड भर दिया।

कल शाम 6 बजे शहनाज की रिहाई हो गयी। एक एन.जी.ओ. सानातकदा के माध्यम से उसे घर पहॅुचाने की पहल की गयी और यह एन.जी.ओ. ही शहनाज की आगे की देखरेख करेगा। संस्था की सदस्य मीना सोनी ही शहनाज को अपने साथ उसके घर अलीगढ़ लेकर जा रही हैं।

LIVE TV