बदायूं में करीब 20 लाख रुपए के कीमत की अवैध शराब बरामद

रिपोर्टर : अंसुल जैन

बदायूं :बदायूं जिले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कैंटर से करीब 20 लाख रुपए के कीमत की 281 पेटी हरियाणा की अवैध शराब बरामद कर एक अरोपी को गिरफ्तार किया है।

बदायूं जिले में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर होली के त्यौहार को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने नवादा के पास एक कैंटर से 20 लाख रुपए के कीमत की हरियाणा की 281 पेटी अवैध शराब बरामद की है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस होली के पर्व को लेकर चेकिंग अभियान चला रही है। इसके तहत थाना सिविल पुलिस भारी मात्रा में शराब बरामद कर 1 आरोपी गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया यह शराब दूसरे प्रदेश से लाई जा रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि  इससे पहले भी मूसाझाग थाना पुलिस 25 लाख के करीब अवैध शराब बरामद की थी। यह अभियान लागतार जारी रहेगा।

LIVE TV