बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में तड़तड़ाई गोलियां, दिव्यांग की मौत

REPORT – KASHINATH SHUKLA

वाराणसीः कैंट थानाक्षेत्र के लालपुर में मंगलवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक दिव्यांपग युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम दिलीप (30) बताया गया है। वह दोनों पैरों से दिव्यांग था और चाय-पान की दुकान चलाता था। उसके साथ मौजूद अजीम नामक युवक को भी बदमाशों ने गोली मार दी। गोली अजीम की जांघ में लगी है। गंभीर हाल में उसे पं. दीनदयाल अस्पोताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के पीछे शातिर बदमाश झुन्नो पंडित का नाम आ रहा है। पुलिस आगे की छानबीन में जुटी है।

लालपुर स्थित मड़वा गांव में अपराह्न 3 बजे बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था जबकि पीछे बैठा युवक खुले मुंह था। दोनों दिलीप की दुकान पर रुके और उससे बातें करने लगे। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी तो वहीं मौजूद अजीम भी दौड़ा। इसी बीच एक बदमाश ने असलहा निकाला और दिलीप को सीने में गोली मार दी, अजीम ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसपर भी फायर कर दिया। गोली अजीम की जांघ में लगी। बदमाशों ने आतंक फैलाने के लिए कई राउंड फायर किए। इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। मौके से पुलिस ने कई खोखे बरामद किए हैं।

सूचना के बाद मौके पर एसपी सिटी दिनेश सिंह कैंट, शिवपुर और क्राइम ब्रांच की टीमों के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना था कि मारने वाला झुन्नाऔ पंडित था। उसने अभी कुछ दिन पहले ही सारनाथ के ग्राम प्रधान राजेश पटेल को अगवा कर लिया था। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने जिला अस्प्ताल जाकर घायल से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंंने मौके पर भी जांच की। घटनास्थ ल पर फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी पहुंच गई है।

 दिव्यांग शिक्षिका का हौसला , 12 साल से शिक्षा के क्षेत्र में दे रही अपनी सेवाएं…

कैंट थानाक्षेत्र के ही सोएपुर का रहने वाला श्रीप्रकाश उर्फ झुन्ना पंडित इनामी बदमाश रहा है। उसके खिलाफ हत्याो, रंगदारी वसूलने, हत्याइ का प्रयास और लूट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। 2012 में झुन्ना ने मामूली मारपीट के बाद प्रधानपुत्र अभिषेक उर्फ मोनू पांडेय की हत्या कर दी थी। पुलिस ने अभिषेक सिंह उर्फ हनी और गिरोह के अन्या बदमाशों के साथ झुन्नाा को गिरफ्तार किया। उस समय उसकी उम्र महज 16 साल थी, वारदात के बाद उसे रामनगर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था।

LIVE TV