बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से है परेशान, डाइट में शामिल करें ये फल

मौसमी फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है ये तो सभी जानते हैं। पर क्या आपको ये जानकारी है कि ​सर्दियों में कुछ फलों को खाना आपके बढ़े हुए Cholesterol Level को कम कर सकता है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल cardiovascular diseases के खतरे को बढ़ा देता है। जिन लोगों को जानकरी नहीं है उनको हम ये बता दें कि कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है, LDL cholesterol और HDL cholesterol। LDL को बैड कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। अगर आपको कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में दिक्कत आ रही है तो इन फलों को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से आपको कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिलेगी। स्ट्रॉबेरी में antioxidants की भरपूर मात्रा होती है जिससे आपको फायदा मिलेगा। अगर आप सेब का सेवन निरंतर तौर पर करते है तो ये आपके बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद​ करेगा। सेब में पेक्टिन की मात्रा होती है, जो एक फाइबर है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में ये मदद करता है।

साइट्रस फलों का सेवन भी आपको फायदा पहुंचाएगा। आप संतरा और नींबू भी खा सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलेगी। साइट्रस फल विटामिन सी का अच्छा सोर्स हैं और इम्युनिटी को भी बूस्ट करते हैं। अंगूर खाना भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अंगूर खाने से वजन को कंट्रोल करने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद मिलती है।

कई लोग इस भ्रम की वजह से एवोकाडो का सेवन नहीं करते क्योंकि, उन्हें लगता है कि इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं होता है। एवोकाडो में जीरो कोलेस्ट्रॉल होता है। ये हेल्दी फैट का सोर्स भी है। फलों का सेवन आप कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कर सकते हैं लेकिन आपको इस बात का भी पूरा ध्यान रखना होगा कि आप फलों का सेवन भी सीमित मात्रा में करें क्योंकि, इनमें Fructose होता है और ज्यादा मात्रा में इन्हें खाना अनहेल्दी शुगर इनटेक को बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़े: क्या खतरनाक साबित हो सकती है कोरोना की तीसरी लहर? हफ्ते भर में कोरोना से मौत का आंकड़ा इतने फीसदी बढ़ा

LIVE TV