बड़े हादसे में बदल गया रोमांटिक प्रपोजल, हां सुनते ही 650 फीट की ऊंचाई से गिरी महिला

यह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि किस तरह से रोमांटिक प्रपोजल एक महिला की मौत की वजह बन गया। रोमांटिक प्रपोजल के बाद महिला ने जैसी ही हां कहा वह अचानक 650 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गयी। बताया जा रहा है कि महिला का पैर फिसलने के बाद यह हादसा हुआ।

न्यूज वेबसाइड बिल्ड की खबर के अनुसार हादसा उस दौरान हुआ जब 27 साल के एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। घटना ऑस्ट्रिया के कैरिंथिया की बताई जा रही है। जहां 32 वर्षीय महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ 27 दिसंबर को फॉल्कर्ट माउंनटेन पर गयी थी।। यहीं पर उसके ब्वॉयफ्रेंड ने प्रपोज किया और कुछ ही पलों में यह खुशनुमा माहौल गम में बदल गया।
अचानक ही महिला का पैर फिसला और वह नीचे गिर गयी।

हालांकि जोड़े की कीमत अच्छी थी इसलिए इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद 32 वर्षीय इस महिला की जान बच गयी। रिपोर्ट के अनुसार प्रेमी ने प्रेमिका को बचाने के लिए छलांग लगाई। लेकिन वह ऐसा न कर सका। वह ऊंची चट्टान से कूदा तो जरूर लेकिन 50 फीट नीचे आने पर ही वह एक स्थान पर फंस गया।

LIVE TV