बच्चे ने गुनगुनाया वो खौफनाक गाना, जिसे सुन कांपने लगी मां

आमतौर पर लोगों का यही मानना होता है कि भूत नहीं होते हैं। कुछ समय पहले तक अमेरिका के न्यूपोर्ट की रहने वाली एक महिला को भी यही लगता था, लेकिन उसके दो साल के बेटे ने एक ऐसी खौफनाक कहानी सुनाई, जिसने उसे आत्माओं के अस्तित्व पर भरोसा करने को मजबूर कर दिया।
ट्रिकिया जॉर्डन नाम की महिला ने बताया कि उसके दो वर्षीय बेटे लूका को मरे हुए लोग दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, वो उनसे बात भी करता है। इस बात का पता उन्हें तब चला जब लूका महज दो साल का था।

Horror Stories

महिला ने बताया कि लूका को अचानक उसकी दादी दिखने लगी, जबकि उनकी मौत तभी हो गई थी, जब लूका डेढ़ साल का था। इसके कुछ ही महीनों बाद वो अजीब-अजीब सी हरकतें करने लगा। एक दिन उसने अपनी मां से बताया कि उसे सुबह उसकी दादी ने उठाया। ये सुनकर ट्रिकिया काफी घबरा गई, क्योंकि ये वो वक्त था जब लूका अभी बोलना सीख ही रहा था और मुश्किल से ही वो दो-चार शब्द बोल पाता था।

ट्रिकिया ने बताया कि उस घटना के कुछ दिनों बाद उसने एक गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया। ये गाना सुनकर तो महिला के रोंगटे ही खड़े हो गए और वो काफी डर गई, क्योंकि लूका जिस गाने को गुनगुना रहा था, वो उसकी दादी उसके पैदा होने से पहले गाया करती थी।

Video : आस्था का मेला कुम्भ : संगम में बसाई गई सांस्कृतिक नगरी…

एक और घटना का जिक्र करते हुए महिला ने बताया कि तब लूका चार साल का हो चुका था और वो अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इसी बीच लूका ने एक घर के सामने कार रुकवा दी और कहने लगा कि इस घर में मार्टिन नाम का एक व्यक्ति रहता था, जिसकी मौत आग लगने से हो गई थी। लूका ने बताया कि मार्टिन अभी भी वहीं रहता है। ये सुनकर तो ट्रिकिया डर के मारे थर-थर कांपने लगी और उसने बिल्कुल भी देर न करते हुए गाड़ी स्टार्ट की और तेजी से कार के आगे बढ़ा लिया।

Video : गोरखपुर में सुखबिंदर सिंह के गीतो पर झूमें लोग…

मार्टिन वाली घटना ने ट्रिकिया को अंदर से हिला कर रख दिया था। हालांकि उसने सच्चाई जानने के लिए जनगणना रिपोर्ट की जांच की और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की तो पता चला कि सच में मार्टिन की मौत आग लगने से हुई थी।

ट्रिकिया बताती हैं कि अब उन्होंने भी इस बात का स्वीकार कर लिया है कि लूका मरे हुए लोगों को देख सकता है, उनसे बात कर सकता है, क्योंकि उसके पास कोई न कोई शक्ति है। वो कहती हैं कि उन्हें भी अब डर नहीं लगता है, क्योंकि उनके बेटे को आत्माओं से बिल्कुल भी डर नहीं लगता था।

LIVE TV